जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्कैच जारी किए
जम्मू । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में स्थित धोकों (मिट्टी के घर) में दिखाई दी चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने घोषणा की है कि उनके बारे में जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक पर 5 लाख) का नकद इनाम मिलेगा।
कठुआ जिले में 8 जुलाई को मचेदी के घने जंगल में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा घातक लगाकर हमला किया था, जिसमें सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे।
एक पोस्ट में, जे-के पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिन्हें आखिरी बार जिले के ऊपरी इलाकों में मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों के ढोक में देखा गया था। पुलिस ने ऐलान किया है कि कार्रवाई योग्य जानकारी के लिए प्रत्येक आतंकवादी पर 5 लाख का इनाम रखा गया है।
ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला, एस जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद कहा
दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया
फतवे को लेकर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का हमला: मुफ्ती 420 है
CM मोहन यादव ने PM मोदी से मुलाकात, कृषि कल्याण वर्ष के कामों की दी जानकारी
कौन हैं लेडी नागा किन्नर महामंडलेश्वर मां काली नंद गिरी? 70 खोपड़ियों के साथ क्यों घूमती हैं