महिला के घर से जेवर गायब, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर । घर में परिवार के सदस्यों की उपस्थित में सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गई। इस दौरान पीडि़त महिला की दो बेटियां घर पर मौजूद थीं। जेवर की कीमत 90 हजार रुपए है। पीडि़त महिला की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि गणेश नगर नयापारा निवासी फिरंतीन बाई साहू कपड़ा बेचने का काम करती है। बीते 5 जनवरी को पड़ोसी पुष्पा निषाद के परिवार में दशगात्र कार्यक्रम में बलौदा बाजार में होना था। पीडि़ता कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। घर में उसकी दो बेटियां कामनी साहू, डिंडेश्वरी साहू थी। 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे रिश्तेदार की एक लडक़ी घर आई और शाम 4 बजे चली गई। कुछ समय बाद महिला की बेटी कामनी साहू कमरे में गई तो आलमारी का लॉकर खुला हुआ था और सोने का नेकलेस, माला, कान का एक सेट, अंगूठी, सांई लाकेट, नथ, लाकेट, गोल दोना चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 90 हजार रुपए है
‘फॉलोअर्स नहीं तो एक्टर नहीं’—इंडस्ट्री पर कसा तंज
Aashiqui 2 Re-Release: श्रद्धा कपूर का थ्रोबैक बयान फिर सुर्खियों में
अक्षय की बेटी से अश्लील फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, साइबर विभाग की बड़ी कार्रवाई
मुख्य चुनाव अधिकारी को लेकर विवाद, बार एसोसिएशन की बैठक फिर टली
US Navy Action: ईरानी जहाज को रोके जाने से बढ़ी हलचल
‘बहुत इमोशनल थी…’—आमिर खान ने बताया शाहरुख की फिल्म का असर