किम जोंग ने एक बार फिर मलमूत्र वाले गुब्बारे सियोल भेजे
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर शनिवार रात कचरा लिए 600 से अधिक गुब्बारे दक्षिण कोरिया भेजे। गत बुधवार को भी प्योंगयांग ने उपहार का नाम देकर कचरा और मलमूत्र लिए सैकड़ों गुब्बारे सियोल की ओर भेजे थे। दक्षिण कोरिया ने आक्रोश जताते हुए घटना की निंदा की थी।इधर, उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए ने उप रक्षा मंत्री के हवाले से इस अभियान को अस्थायी रूप से बंद करने की बात कही। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि गुब्बारे सिगरेट बड, गंदे कपड़े, प्लास्टिक जैसी गंदगी लेकर शनिवार रात तकरीबन आठ बजे से रविवार सुबह दस बजे तक आए।
उन्होंने कहा कि सेना गुब्बारों को एकत्रित कर रही है। इन गुब्बारों पर गंदगी से भरे बैग लटके हुए हैं। उत्तरी ग्योंगसांग और गैंगवान प्रांत और सियोल के कुछ हिस्सों में रविवार को आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया और लोगों से गुब्बारों के संपर्क में नहीं आने का आह्वान करते हुए पुलिस को सूचित करने को कहा गया।सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला संवाद से इतर दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन लायड के साथ बैठक में कहा कि गुब्बारों ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। मामले में उत्तर कोरिया के उप रक्षा मंत्री किम कांग द्वितीय के हवाले से सरकारी मीडिया एजेंसी केसीएनए ने कहा कि उनका देश गंदगी लिए गुब्बारों को दक्षिण कोरिया भेजना अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। हालांकि दक्षिण द्वारा किसी भी प्रकार से उत्तर कोरियाई विरोध पत्रक भेजे जाते हैं तो उत्तर कोरिया फिर दोबारा इसे शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI