KL Rahul ने हेडिंग्ले में बनाया महारिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस फिफ्टी के लिए 87 गेंदों का सामना किया। यह राहुल के टेस्ट करियर की 18वीं हाफ सेंचुरी है। पहली पारी में वह अच्छी शुरुआत के बाद भी अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 78 गेंदों पर 8 चौकों की बदौलत 42 रन की पारी खेली थी।
राहुल ने 87 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी
दूसरी पारी में 50 से ज्यादा स्कोर बनाने के साथ ही केएल राहुल ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। केएल राहुल SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किसी भारतीय ओपनर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक 50+ स्कोर के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की बराबरी कर ली है।
तीनों ही प्लेयर ने SENA देशों में 9-9 बार 50+ स्कोर बनाया। हालांकि, मुरली विजय और केएल राहुल ने 42-42 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, वहीं सहवाग ने 49 पारियों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में टॉप पर सुनील गावस्कर हैं। भारतीय दिग्गज ने SENA देशों में 57 पारियों में 19 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया था।
SENA देशों में भारतीय ओपनर के सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 19: सुनील गावस्कर (57 पारी)
- 9: केएल राहुल (42 पारी)
- 9: वीरेंद्र सहवाग (49 पारी)
- 9: मुरली विजय (42 पारी)
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व