कोलकाता रेप-मर्डर मामला : ममता सरकार ने की टास्क फोर्स गठित
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा तय करने के लिए स्टेट लेवल टास्क फोर्स गठित किया। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता चीफ सेक्रेटरी मनोज पंत करेंगे, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और हेल्थ सेक्रेटरी समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही डॉक्टर्स और छात्रों की ओर से प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
यह टास्क फोर्स स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी सुधारने, अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने जैसे काम करेगी। इसमें ऑन-ड्यूटी रूम, सीसीटीवी सर्विलांस, मोबाइल पुलिस सर्विलांस, और सेंट्रलाइज्ड हेल्पलाइन जैसे सिस्टम शामिल किए गए हैं।
टास्क फोर्स का गठन जूनियर डॉक्टर्स की मांगों को ध्यान में रखते हुए किया है, जो कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद 17 दिनों तक भूख हड़ताल पर थे। उनकी हड़ताल सीएम ममता बनर्जी के साथ चर्चा के बाद 21 अक्टूबर को खत्म हो गई थी। डॉक्टरों ने इसके बाद अपनी प्रस्तावित हेल्थ स्ट्राइक भी वापस ले ली थी। जूनियर डॉक्टर्स ने 26 अक्टूबर को आरजी कर अस्पताल में एक सामूहिक सम्मेलन का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
मोनालिसा-फरमान की शादी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा खरगोन पहुंचे
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार