सुराप्रैमियो से हुई नये साल के अपराध दर्ज होने की शुरुआत
भोपाल। नये साल की पहली एफआईआर शाहपुरा थाने में रात तीन बजे और दूसरी एफआईआर अयोध्या नगर थाने में सुबह तड़के 4 बजकर 19 मिनट पर दर्ज की गई है। दोनो मामले सुरा प्रैमियो के है, जो नये साल का जश्न मनाते हुए आम स्थान पर शराब पी रहे थे। दोनो मामलो में पॉच आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार शाहपुरा पुलिस ने आरोपी नूरजमा कुरैशी को शराब पीते हुए पकड़ा जिसके खिलाफ रात 3 बजे 36 बी आबकारी एक्ट का मामला कायम किया गया वहीं अयोध्या नगर थाना पुलिस ने नये साल की पार्टी मनाते हुए खुले स्थान पर शराब पार्टी करते हुए आरोपी अशोक रैकवार, जीतेन्द्र परमार, निकिन जैन और आकाश माहेश्वरी को पकड़ा था, इस मामले में अल सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर 36 बी आबकारी एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है।
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम