जन्नत जुबैर और फैसल शेख के ब्रेकअप की खबरें, इंस्टा पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
टीवी जगह से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर आ रही है। छोटे पर्दे के सबसे चहेते कपल्स में से एक जन्नत जुबैर और फैसल शेख को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आ रही थीं। खबर थी कि कपल बहुत जल्द शादी करने वाला है। हालांकि आज जो खबर हम आपसे शेयर करने वाले हैं वो आपका दिमाग जरूर चकरा देगी।
खतरों के खिलाड़ी 12 में साथ आए थे नजर
सालों पहले दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों को कई इवेंट्स में साथ में घूमते फिरते देखा जाता था। जन्नत और फैसू अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो भी शेयर करते थे। इनकी कहानी चार साल पहले मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई थी और तब से ये साथ में ही स्पॉट होते रहते हैं। दोनों खतरों के खिलाड़ी 12 में एक साथ नजर आए थे और यहीं से इनका रिश्ता मजबूत हुआ।
हालांकि अब इस कपल के बारे में जो खबर आ रही है उसने सभी को चौंका के रख दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जन्नत और फैसल का ब्रेकअप हो गया है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा रहा कि जन्नत ने फैसल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि फैसल अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। अब फैंस को ये बात हजम नहीं हो रही कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।
जन्नत ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
एक तरफ जहां कपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बात नहीं की है वहीं इस बीच जन्नत का एक क्रिप्टिक पोस्ट इस ओर इशारा माना जा रहा है। जन्नत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो और जो होगा उस पर विश्वास रखो।"
फराह खान ने भी किया था कंफर्म
इससे पहले मास्टर शेफ में फिल्म निर्माता फराह खान ने इशारों इशारों में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। शो में फैसल के खाना पकाने की कला की प्रशांसा करते हुए फराह ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया था। फराह ने कहा,"मैं तो करा के ही रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर कराउंगी मैं तुझे। इसके बाद फैसल कहते हैं कि शो के बाद तो मेरी पक्की शादी हो जाएगी।" इस बात के बाद जहां फैसू ब्लश करने लगे तो वहीं दीपिका कक्कड़ ने भी संकेत दिया कि दोनों डेट कर रहे हैं।
MP में निगम-मंडलों में नियुक्ति टालकर सरकार ने बचाए 25 करोड़ रुपये
टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी
रुद्राक्ष महोत्सव से पहले सीहोर को बड़ी सौगात, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज मंजूर
CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
Pariksha Pe Charcha: क्या AI से लोगों को डरना चाहिए? स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, जानिए PM मोदी ने क्या जवाब दिया
श्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां