तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं।लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज भी देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।हालांकि, मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए पेट्रोल डीजल को लेकर राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार देश की आर्थिक राजधानी के लिए फ्यूल के दाम में कटौती कर दी है।बता दें, सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल रेट्स को रिवाइज करती हैं। दरअसल, देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल- डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमत पर आधारित पेट्रोल- डीजल के रेट्स भी रोजाना अपडेट किए जाते हैं।पेट्रोल-डीजल की कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है। ऐसा राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाले वैट की वजह से होता है। इस महीने जून में गोवा और कर्नाटक में राज्य सरकारों ने वैट में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद इन राज्यों में फ्यूल के रेट्स बढ़ गए हैं।
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
मोनालिसा-फरमान की शादी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा खरगोन पहुंचे
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति