रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथो गिरफ्तार
जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कुंडम तहसील में पदस्थ पटवारी सनी द्विवेदी को 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ने पिपरिया गांव के निवासी जितेंद्र पटेल से उनकी जमीन की बही बनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त की टीम ने तिलसानी गांव के एक ढाबे से पटवारी को गिरफ्तार किया और इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिपरिया गांव के जितेंद्र पटेल के पास 80 डिसमिल जमीन है, जिसमें उनके पिता और चार बुआओं के नाम शामिल हैं। उनकी बुआओं ने स्वेच्छा से अपनी हिस्सेदारी जितेंद्र के नाम ट्रांसफर करने का फैसला किया था, लेकिन पटवारी सनी द्विवेदी ने जमीन की बही बनाने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जितेंद्र पटेल ने बताया कि पटवारी ने पहले 15,000 रुपये की मांग की थी, हालांकि जितेंद्र के पिता 8,000 रुपये देने को भी तैयार थे, लेकिन पटवारी ने रिश्वत की राशि कम करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद, जितेंद्र ने तीन-चार बार पटवारी से आवेदन किया, लेकिन हर बार पटवारी ने उनका काम नकार दिया। परेशान होकर जितेंद्र ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने ईएमएस को बताया कि फरियादी जितेंद्र पटेल के द्वारा लिखित शिकायत दी गई, जिसमें कहा गया कि पटवारी महीनें से परेशान किए जा रहा था और बिना रिश्वत के काम करने के लिए तैयार नहीं था| लिखित शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने तिलसानी गांव के पास स्थित एक ढाबे में पटवारी सनी द्विवेदी को 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। ट्रेप दल ने लोकायुक्त जबलपुर डीएसपी श्रीमती सुरेखा परमार निरीक्षक रेखा प्रजापति निरीक्षक भूपेंद्र दीवान उप निरीक्षक शिशिर पांडे एवं अन्य पांच सदस्य शामिल थे।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती