पेटीएम यूजर्स को 15 मार्च के बाद नहीं होगी परेशानी!
मुंबई । मुसीबतों का सामना कर रही पेटीएम ने अपने नोडल अकाउंट यानी मुख्य खाते को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में शिफ्ट कर दिया है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार देर शाम को शेयर बाजार को इसकी सूचना दी। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर 29 फरवरी के बाद रोक लगाने का फैसला किया था। हालांकि अब इसमें 15 दिन की मोहलत दी गई है लेकिन इस बीच पेटीएम ने अपने नोडल (मुख्य) खाते को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में शिफ्ट कर दिया है। पेटीएम का नोडल अकाउंट एक मास्टर खाते की तरह है जिसमें उसके सभी ग्राहकों और व्यापारियों के लेनदेन का निपटान किया जाता है। कंपनी ने यह फैसला पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खातों में जमा एवं लेनदेन 15 मार्च के बाद रोकने के आरबीआई के निर्देशों के बाद उठाया है। पेटीएम अपनी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के पास अपने मुख्य खाते का संचालन करती रही है लेकिन आरबीआई की सख्ती के बाद पेटीएम के सुचारू संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे थे लेकिन वन97 कम्युनिकेशंस के मुख्य खाता हटाकर एक्सिस बैंक के पास ले जाने से स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। इस फैसले से 15 मार्च के बाद भी पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन की निरंतरता को अनुमति मिल जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 मार्च 2026)
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच : जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज़
राम मंदिर में सुरक्षा कड़ी, 19 मार्च को वीआईपी दर्शन पर रोक, मोबाइल और हथियार बैन
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करें सभी खेल स्थलों को – यशवंत कुमार
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान: 2027 में भाजपा को छोड़ किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट