पीएम मोदी बोले- मंत्रिमंडल ध्यान अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर
नई दिल्ली। मंत्रिमंडल के फैसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, कि कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर सरकार का फोकस हाल ही में लिए गए मंत्रिमंडल के फैसलों में साफ दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम समेत कई राज्यों को इसका लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेट्फार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, कि कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर हमारा ध्यान आज के मंत्रिमंडल के फैसले में एक बार फिर प्रतिबिंबित हुआ है। ये फैसले न सिर्फ कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम को लाभ पहुंचाएंगे बल्कि गुजरात के कच्छ जैसे दूरदराज़ इलाकों को भी नई कनेक्टिविटी देंगे।
यहां बताते चलें कि बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 12,328 करोड़ रुपये की लागत वाली चार रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें देशलपार–हाजीपीर–लूना और वायोर–लखपत को जोड़ने वाली नई रेल लाइन। सिकंदराबाद (सनथनगर)–वाडी खंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन। भागलपुर से जमालपुर तक तीसरी रेल लाइन और फुर्केटिंग–न्यू तिनसुकिया दोहरीकरण परियोजना शामिल है।
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बड़ी राहत
कैबिनेट ने 7,332 करोड़ रुपये के व्यय के साथ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के पुनर्गठन और विस्तार को भी मंजूरी दी। यह योजना अब 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त