पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक मौत, कई घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक धार्मिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को नागरिक एवं मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
सिंध रवादारी मार्च (एसआरएम) के प्रदर्शनकारी ईशनिंदा के संदिग्ध शाहनवाज कुनभर की हत्या और ‘‘सिंध में चरमपंथ’’ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। उसी समय धार्मिक-राजनीतिक पार्टी ‘तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान’ (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं ने केपीसी में घुसने की कोशिश की।
पुलिस और अर्धसैनिक रेंजर ने टीएलपी प्रदर्शनकारियों को रोका और उनकी एसआरएम के प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हो गई। सोशल मीडिया पर जारी फुटेज में पुलिस केपीसी के बाहर महिलाओं और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते दिख रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें किए जाने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। डीआईजी ने कहा कि दोनों समूहों से संबंधित प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी