रहस्यमयी दुल्हनों की तलाश में जुटीं पूजा गौर
मुंबई । टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री पूजा गौर नई वेब सीरीज ‘लुटेरी दुल्हन’ में नजर आई हैं। इस सीरीज में वह सब-इंस्पेक्टर संध्या यादव की भूमिका निभाया हैं, जो रहस्यमयी घटनाओं की जांच करती दिखाई देंगी। अपराध, रहस्य और समाज की सोच पर आधारित यह कहानी दर्शकों को रोमांचक अनुभव देने वाली मानी जा रही है। सीरीज की कहानी मध्य प्रदेश में होने वाली उन अजीब घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां शादी के बाद दुल्हनें अपने दूल्हों को लूटकर अचानक गायब हो जाती हैं। इन लगातार हो रही घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन जाता है। ऐसे में मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर संध्या यादव को सौंपी जाती है, जो सच्चाई तक पहुंचने के लिए हर चुनौती का सामना करती नजर आएंगी।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए पूजा गौर ने कहा कि उन्हें इस कहानी की सबसे खास बात इसकी भावनात्मक गहराई लगी। उनके अनुसार संध्या एक मजबूत और निडर पुलिस अधिकारी है, लेकिन उसके भीतर कई भावनात्मक संघर्ष भी चल रहे होते हैं। बाहर से कठोर दिखाई देने वाली संध्या अंदर ही अंदर समाज की अपेक्षाओं, फैसलों और खुद को साबित करने के दबाव से जूझती रहती है। पूजा ने कहा कि उन्हें यह किरदार इसलिए पसंद आया क्योंकि संध्या सिर्फ एक केस सुलझाने की कोशिश नहीं कर रही, बल्कि वह अपनी पहचान और अस्तित्व के लिए भी लड़ रही है। अभिनेत्री के मुताबिक समाज अक्सर महिलाओं को सीमित नजरिए से देखता है, लेकिन संध्या उन धारणाओं को चुनौती देती है और अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी बताया कि सीरीज में संध्या और माया के बीच का रिश्ता कहानी को और दिलचस्प बनाता है। दोनों अलग-अलग पक्षों में खड़ी हैं, लेकिन दोनों की जिंदगी पर पितृसत्तात्मक सोच का असर दिखाई देता है। यही भावनात्मक संघर्ष और टकराव कहानी को खास बनाते हैं।
पूजा गौर ने कहा कि एक कलाकार के रूप में यह किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उनके अनुसार संध्या महत्वाकांक्षी, भावुक और कई बार जिद्दी भी है, लेकिन वह दूसरों की भावनाओं को समझने वाली इंसान भी है। यही विविध भावनाएं इस किरदार को वास्तविक बनाती हैं। वेब सीरीज ‘लुटेरी दुल्हन’ का निर्देशन ग्लेन बैरेटो और अंकुश मोहला ने किया है। इसमें पूजा गौर के अलावा संविका, मनमोहन तिवारी और राजीव पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में जारी ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है।
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?