बागेश्वर धाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद
छतरपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल हुईं। यहां उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने वर-वधू को उपहार स्वरूप सूट और साड़ी भेंट की। इसके बाद महामहिम ने अपने संबोधन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ऐसे कल्याणकारी कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही महामहिम ने कहा- 'संतों ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई है।' महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं. इसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। जहां उन्होंने 251 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने वर-वधू को सूट और साड़ी भेंट की।
धीरेंद्र शास्त्री का जताया आभार
राष्ट्रपति द्रौपदी ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं सभी जोड़ों को बधाई देती हूं। सभी के सुखमय जीवन की कामना करती हूं। मैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आपको विवाह बंधन में बांधा। विवाहित जोड़ों को घरेलू सामान के साथ-साथ आजीविका के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी दी जा रही है।'

'संतों ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई है'
इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 'भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वचनों से लोगों को राह दिखाई है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने लोगों को अंधविश्वासों के प्रति जागरूक किया है। चाहे गुरु नानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है।'
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल