इंदौर से विदा हुए प्रधानमंत्री,30 बूथ अध्यक्ष व महामंत्रियों से मिले
इंदौर । धार में चुनावी सभा में शामिल होने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे धार से इंदौर पहुंचे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री इंदौर विमानतल पर इस बार भाजपा के बड़े नेता व पदाधिकारियों के बजाए बूथ अध्यक्ष व महामंत्रियों से मिले। 30 से ज्यादा बूथ पदाधिकारी उनसे मिलकर खुश हो गए। प्रधानमंत्री सुबह 9 बजे धार और खरगोन की सभा के लिए इंदौर आए थे। विमानतल पर उनकी आगवानी वरिष्ठ नेतागणों ने की। मालवा निमाड़ में यह उनकी पहली सभा थी। उनके आगमन को लेकर सोमवार को पुलिस और एसपीजी ने रिहर्सल भी की थी। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हवाई पट्टी पर 15 बूथ अध्यक्ष मिले। इनमें महिला पदाधिकारी भी शामिल थी। दरअसल इस बार भाजपा ने तय किया था कि विधानसभा चुनाव में जिस बूथ पर ससे ज्यादा वोटों से पार्टी की जीत हुई। उन बूथों के अध्यक्ष व महामंत्री को प्रधानमंत्री से मिलवाया जाएगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री के इंदौर आगमन के दौरान उनसे किया गया वादा पूरा किया गया। चुनावी सभाएं लेकर प्रधानमंत्री दोपहर दो बजे लौटे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। खरगोन में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी प्रदेश और मालवा निमाड़ की सीटों को लेकर चर्चा की।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल