क्रेमलिन में पुतिन की भावुक मुलाकात, पूर्व बंदियों से की बातचीत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार शाम को मॉस्को के क्रेमलिन में हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया उन से मुलाकात की. इन तीनों रिहा हुए बंधकों से पुतिन ने बातचीत की. पुतिन ने रिहा की गई बंधक साशा ट्रूफ़ानोव से मुलाकात की, साथ ही उनकी मां एलेना ट्रूफ़ानोवा और साथी सपिर कोहेन, जो दोनों भी पूर्व बंदी हैं से बातचीत की.
पुतिन ने इस मुलाकात के दौरान पूर्व बंधकों को बताया, यह फैक्ट कि आप मुक्त होने में कामयाब रहे, यह इस वजह से है कि रूस के फिलिस्तीनी लोगों, उसके प्रतिनिधियों और कई तरह के संगठनों के साथ स्थिर और लॉन्ग टर्म संबंध हैं. साथ ही पुतिन ने कहा, हमें हमारे साथ सहयोग करने और इस मानवीय कार्य को अंजाम देने के लिए हमास के प्रति आभार व्यक्त करने की जरूरत है.
बंधकों ने बताया अपना दर्द
इस मौके पर पुतिन ने सभी बंधकों के रिहा होने की कामना की. रूसी राष्ट्रपति ने कहा, सभी लोग जो अभी भी उन्हीं परिस्थितियों में हैं जिनमें आप थे, जल्द हा हो जाएं. साशा ने राष्ट्रपति को बताया कि उन्हें गाजा में 498 दिनों तक हिरासत में रखा गया था. ट्रौफ़ानोव और कोहेन को 7 अक्टूबर, 2023 को साशा की मां और दादी इरेना ताती के साथ किबुत्ज़ नीर ओज़ से फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था, जबकि उनके पिता विटाली हमास के नेतृत्व वाले अत्याचारों के दौरान मारे गए थे. नवंबर 2023 के युद्धविराम के दौरान कैदी बनाई गई तीन महिलाओं को मुक्त कर दिया गया.
रूसी विदेश मंत्री ने हमास से की मुलाकात
इजरायली विदेश मंत्रालय के अनुसार, फरवरी में इस्लामिक जिहाद की कैद से ट्रौफानोव की रिहाई से कुछ दिन पहले, एक उप रूसी विदेश मंत्री ने मास्को में हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह से दोहरे रूसी-इजरायल नागरिक ट्रौफानोव और यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र से वर्तमान इजरायली बंधक मैक्सिम हर्किन, जिनके रूसी रिश्तेदार हैं, को रिहा करने के “वादे” को निभाने का आग्रह किया था.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ