राहुल गांधी जल्द ही गुजरात में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे
अहमदाबाद | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया| जिसमें राहुल गांधी से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी शिकायतें भी की हैं| राहुल गांधी ने पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं| एक वह जो जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है| जबकि दूसरे वह हैं जो जनता से कटे हुए हैं और दूर बैठे हैं और उनमें से कई भाजपा से मिले हुए हैं| राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल का बड़ा बयान सामने आई है| कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने का कि राहुल गांधी गुजरात में जल्द ही बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे| मुमताज पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें हिम्मत मिली है| उन्होंने कहा कि गुजरात में नये चेहरों को आगे नहीं आने दिया जाता और नये लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता| मुमताज ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं, एक जो बीजेपी के साथ गठबंधन करते हैं और दूसरे हमारे जैसे जिन्हें आगे आने नहीं दिया जाता और मेहनत करने के बाद भी वे पीछे रह जाते हैं| कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि राहुल गांधी तक सही फीडबैक नहीं पहुंच पा रहा है| उनके जैसे लोगों को भी समय नहीं मिलता| उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं के बीच संवादहीनता है| नेताओं के बीच कोई संवाद नहीं है| पार्टी नेताओं के बीच समन्वय की कमी है| जिससे कोई भी बात पार्टी आलाकमान तक नहीं पहुंच पाती थी, लोग अपनी बात नहीं कह पाते थे| उन्होंने यह भी कहा कि आंतरिक गुटबाजी के कारण कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा के साथ मिलकर अपनी दुकानें चलाते हैं| ऐसे में भाजपा से जुड़े नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा उससे उन्हें हिम्मत मिली और अब राहुल जल्द ही गुजरात में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे|
टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, शानदार प्रदर्शन
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक