राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज ओडिशा में करेगी प्रवेश
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उनकी यात्रा आज ओडिशा में प्रवेश करेगी। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को ओडिशा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा झारखंड से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक छोटे-से औद्योगिकी शहर बीरमित्रपुर से होते हुए राज्य में प्रवेश करेगी। इस शहर की सड़कें राहुल गांधी के बैनर, कटआउट और होर्डिंग से पटी हुई हैं।
कांग्रेस के सुंदरगढ़ जिले की अध्यक्ष रश्मि पाधी ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता बीरमित्रपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राउरकेला इस्पात शहर में एकत्रित हो गए हैं और राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोग उन्हें ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते’ के रूप में देखते हैं।बीरमित्रपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है, लेकिन पहले इस सीट पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार निर्वाचित हो चुके हैं। राहुल गांधी के दोपहर को बीरमित्रपुर पहुंचने की संभावना है। उनका भव्य स्वागत करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई यात्रा की कमान संभालेगी। यह यात्रा रात को बीजा बहल इलाके में रुकने से पहले करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि राहुल अगले दिन यात्रा फिर से शुरू करेंगे और राउरकेला में उदितनगर से पानपोश चौक तक 3.4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगे। इसमें कहा गया है कि उनका रानीबांध में बिरसा मुंडा मैदान में दोपहर का भोजन करने से पहले पानपोश चौक में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह सुंदरगढ़ शहर में भी एक पदयात्रा करेंगे जिसके बाद वह एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। वह झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई