कांग्रेस प्रत्याशियों पर बाल्टी से नोटों की बारिश
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ के मोगलधाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कीर्तिदान गढ़वी और जिग्नेश कविराज सहित प्रसिद्ध लोक गायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों के साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजेश चुडासमा और कांग्रेस उम्मीदवार हीराभाई जोतवा पर पैसों की बारिश की गई। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों पर उनके समर्थकों ने बाल्टी भर भरके नोटों की बारिश की।
इन कलाकारों ने बिखेरे रंग
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जूनागढ़ के मोगलधाम में मां मोगल की पूजा की गई। इसके बाद रात में मोगल धाम में एक भव्य लोक डायरा का आयोजन किया गया। इस डायरे में गुजरात के प्रसिद्ध डायरा कलाकारों, कीर्तिदान गढ़वी, राजभा गढ़वी और जिग्नेश कविराज सहित विभिन्न कलाकारों ने लोक डायरा में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।
लाखों रुपये की हुई बारिश
इस डायरा में कलाकारों पर लाखों रुपये की बारिश की गई। कलाकारों पर 100 और 500 के नोटों की वर्षा की गई। विधायक देवभाई मलाम, भाजपा के जूनागढ़ लोकसभा उम्मीदवार राजेश चुडासमा और कांग्रेस उम्मीदवार हीराभाई जोतवा समेत कई प्रमुख साधु-संत इस भव्य लोक डायरा में मौजूद रहे।
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ