RBI आज करेगा नई Monetary Policy का एलान, स्थिर रह सकता है रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति आज अपने नीतिगत निर्णय की घोषणा करेगी। हर दो महीने में होने वाली और वित्त वर्ष 24 की दूसरी मौद्रिक नीति बैठक 6 से 8 जून तक आयोजित की गई थी।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10 बजे इसकी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाले रेट सेटिंग पैनल द्वारा इस बार भी रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत ही रखे जाने का अनुमान है।
पिछली मीटिंग में भी स्थिर था रेपो रेट
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हर दो महीने में एक बार होती है। आखिरी बार इस समिति की बैठक अप्रैल में हुई थी जिसमें रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया था।
उस वक्त गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि देश की इकोनॉमी में जारी रिकवरी को बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है लेकिन अगर जरूरत पड़ती है तो रेपो रेट में बदलाव संभव है।
अब तक 250 बेसिस प्वाइंट बढ़ा है रेपो रेट
आरबीआई ने मई 2022 से फरवरी 2023 तक यानी 9 महीने में अब तक रेपो रेट में 250 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर चुकी है। वर्तमान में रेपो रेट 6.5 फीसदी है। आर्थिक जानकारों की मानें तो आरबीआई के गर्वनर द्वारा आज भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया जा सकता है।
क्या होता है रेपो रेट?
दरअसर रेपो रेट वो दर है जो जिस दर पर आरबीआई देश के बैंकों को कर्ज देती है। इसके बाद बैंक इस रेट के आधार पर आगे अपने ग्राहकों को विभिन्न तरह के लोन जैसे होम लोन, व्हीकल लोन, पर्सनल लोन इत्यादि देता है। इसी वजह से रेपो रेट में बदलाव होने की वजह से आप के लोन और ईएमआई पर सीधा असर पड़ता है।
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव