केजरीवाल के घर के बाहर शरणार्थियों का प्रदर्शन
नई दिल्ली । पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इन शरणार्थियों में केजरीवाल के उस बयान को लेकर गुस्सा है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी भारत आएंगे तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी। चोरी और लूट जैसे अपराध बढ़ जाएंगे। प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने गुरूवार को फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि सीएए देश के लिए खतरनाक है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भारत सरकार दरवाजे खोलेगी तो उन्हें यहां नौकरियां और घर दिए जाएंगे। भारत में वैसे ही रोजगार की कमी है। यहां के लोगों की नौकरियां दूसरे देश से आए लोगों को दी जाएंगी। ये मुझे मंजूर नहीं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश: आज पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब होकर क्रैश, दोनों पायलट शहीद
गुना में भीषण सड़क हादसा: नई खुशियां खरीदने निकले पिता-पुत्र और मासूम की मौत
रमेश का बयान: पुतिन से तेल ले सकते हैं, लेकिन अमेरिकी ब्लैकमेल कब तक चलेगा?
MP के पूर्व मुख्यमंत्री लेने वाले हैं रिटायरमेंट! सोशल मीडिया पर शेयर किया प्लान
वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी