समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पांच फरवरी से पंजीयन शुरू
खरगोन | जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 05 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक जिले की सहकारी समितियों, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर के साथ ही किसान ऐप के माध्यम से किसानों का पंजीयन कराया जायेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए किसानों से पंजीयन केन्द्रों में तय की गई समयसीमा में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराने की अपील जारी की है।
खरगोन जिले के खाद्य आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय, एवं तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रों पर किसान सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं, हालांकि सरकारी छुट्टियों के दिनों में इन स्थानों पर पंजीयन नहीं हो सकेगा।
वहीं खाद्य अधिकारी के अनुसार किसान घर बैठे भी अपने स्मार्ट एन्ड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर से एमपी किसान एप डाउनलोड कर इस एप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन खुद ही कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि जिनके पास मोबाइल नहीं है, तब ऐसे में वे एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन भी करवा सकते हैं।
भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
नवरात्रि में फलों के दाम चढ़े, सेब-अंगूर 10% तक महंगे
काव्या की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ा 300+ विकेट वाला गेंदबाज
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए
क्या पहला खिताब जीत पाएगी लखनऊ सुपर जायंट्स? टीम पर बड़ी उम्मीदें
महाकाल लोक के पास अवैध निर्माण पर बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई