किसानों के लिए राहत: गेहूं खरीदी की तारीख 28 मई तक बढ़ी
भोपाल: मध्य प्रदेश में इस समय गेहूं खरीदी (उपार्जन) का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के किसानों को एक बड़ी राहत दी है। उन्होंने गेहूं खरीदी की आखिरी तारीख को 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई करने का एलान किया है। सरकार का यह फैसला खास तौर पर उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट तो बुक कर लिया था, लेकिन किसी वजह से अब तक उनका गेहूं खरीदा नहीं जा सका है।
भीषण गर्मी में केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम
प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद भी किसान अपनी उपज लेकर लगातार उपार्जन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर छायादार जगह और ठंडे पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस पूरी खरीदी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
स्लॉट बुक कराने वाले हर किसान का खरीदा जाएगा गेहूं
तारीख बढ़ाने की वजह बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसानों से जानकारी मिली थी कि स्लॉट बुक होने के बावजूद केंद्रों पर लंबी लाइन होने के कारण उनका गेहूं नहीं बिक पा रहा है। इस पर फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जिन भी किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं, सरकार उनका गेहूं जरूर खरीदेगी और इसी वजह से तारीख को 28 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश इस समय देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने वाला राज्य है और सरकार इस साल को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है।
लक्ष्य के बेहद करीब पहुंची गेहूं की खरीदी
सरकार ने इस साल गेहूं खरीदी का एक बड़ा टारगेट सेट किया है। पिछले साल जहां राज्य सरकार ने 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था, वहीं इस साल इस लक्ष्य को बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब तक 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी पूरी कर चुकी है और जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि बुक किए गए स्लॉट के आधार पर फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
₹2625 प्रति क्विंटल के भाव से मिल रहा भुगतान
इस साल केंद्र सरकार की तरफ से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2275 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर मध्य प्रदेश सरकार अपनी तरफ से ₹125 प्रति क्विंटल का बोनस दे रही है। इस तरह मध्य प्रदेश के किसानों को ₹2400 प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि आने वाले पांच सालों में गेहूं की खरीदी ₹3000 प्रति क्विंटल के भाव पर करने का जो वादा सरकार ने किया है, उसे भी हर हाल में पूरा किया जाएगा।
IPL 2026: 7 मैचों में सिर्फ 1 अंक, अब प्लेऑफ की रेस में KKR ने मचाया धमाल
सलमान खान को देखते ही बदले पैपराजी के तेवर, वायरल हुआ वीडियो
‘माशूका’ विवाद पर बोले प्रीतम, कहा- ये कॉपी नहीं बल्कि नई कैटेगरी है
जेफरीज ने टारगेट प्राइस कम किया, Jubilant Foodworks के शेयरों में गिरावट
‘एक्टर्स की चिंता जायज है’, इन्फ्लुएंसर्स के फिल्मों में आने पर कुशा कपिला का बयान
Cannes 2026 में दिखीं गोविंदा की पत्नी सुनीता? वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें
आयुष्मान खुराना ने याद किए स्ट्रगल के दिन, बोले- रिजेक्शन ने मजबूत बनाया
मोहनलाल के बर्थडे पर फैंस का खास तोहफा, ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाया क्रेज