रेल यात्रियों को राहत, रायपुर-बिलासपुर MEMU ट्रेनें फिर पटरी पर
रायपुर|दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है. दरअसल, निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग के कारण रद्द की गई कुछ अन्य ट्रेनें भी अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी. जिससे लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी|
फिर पटरी पर लौंटी रायपुर–बिलासपुर मेमू ट्रेनें
रेलवे द्वारा बहाल की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू और गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू शामिल हैं. ये दोनों ट्रेनें 17 और 19 अप्रैल को अपने निर्धारित समय पर चलेंगी|
जानें क्यों की गई थी रद्द?
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के अंतर्गत लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया था, जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया था|
गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू भी बहाल
इसके अलावा गंतव्य से पहले समाप्त या प्रारंभ होने वाली ट्रेनों को भी बहाल किया गया है. गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 17 और 19 अप्रैल को गोंदिया से बिलासपुर तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी. इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू भी 17 और 19 अप्रैल को बिलासपुर से गोंदिया तक चलेगी|
समर स्पेशल से भी मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सांतरागाछी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित होगी और दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी|
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच