रीवा गैंगरेप केस: पीड़िता की बातचीत का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप
रीवा में पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप मामले में एक ऑडियो सामने आया है। ऑडियो पीड़िता से बात का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में जांच कर रहे एसपी इस तरह के किसी भी ऑडियो के वायरल होने से इनकार कर रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में यह ऑडियो पीड़िता का ही है।
वायरल ऑडियो में कई बातें आई सामने
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पीड़िता एक महिला के सवालों का जवाब दे रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह पति के साथ मंदिर से लौट रही थी। अचानक से चार-पांच युवक आकर मारने लगे।
धमकी देकर किया गैंगरेप
तभी एक युवक धमकी देता हुआ बोलता है कि मैं मीडिया प्रभारी का लड़का हूं। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। पीड़िता ने बताया कि हम पति-पत्नी हैं, फिर भी युवक नहीं माने। कांच की बोतल दिखाकर मारने की धमकी तक दी। इसके बाद पांचों ने ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।
भाजपा का आया बयान
पीड़िता आगे बताती हैं कि जब वो दोनों भागने की कोशिश करते हैं तो बाइक की चाबी खीच ली जाती है और फोन भी ले लिया जाता है। वहीं, मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मीडिया प्रभारी हैं और आरोपितों के नाम इनसे अलग हैं।
घटना के एक आरोपित का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। आरोपित ने कहा कि 'नाले के पास हम मिलकर पार्टी कर रहे थे। सभी बहुत नशे में थे। एक युवक ने बताया कि महिला-पुरुष चट्टान के पास कुछ गलत कर रहे हैं। हम सभी मौके पर पहुंचे और दंपति को पीटा फिर महिला के पति को पेड़ से बांधकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर चेताया कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो को वायरल कर देंगे। महिला का महंगा मोबाइल भी हमने छीन लिया था।'
पुलिस ने भी मौके पर से शराब की बोतल, गांजा, मोबाइल आदि सामान जब्त किया है। सभी आरोपित लिट्टी-चोखा बनाने के लिए जंगल में बने नाले किनारे गए थे।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती