75 वर्ष की उम्र में रिक फ्लेयर ने लिया तलाक का फैसला
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE के चाहने वाले उस वक्त हैरान रह गए जब प्रो रेसलिंग के दिग्गज रिक फ्लेयर ने अपने तलाक का ऐलान किया। वह और उनकी वाइफ वेंडी बार्लो छह साल की शादी के बाद अलग हो गए हैं। यह इसलिए भी हैरान करने वाला है कि उनकी उम्र 75 साल है, जबकि यह उनकी 5वीं शादी थी, जिसे 2018 में की थी। उनकी वाइफ वेंडी की उम्र 64 साल है।
कुछ लाइनों का मेसेज और कर दिया तलाक का ऐलान
फ्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- वेंडी और मैंने 13 बेहतरीन साल बिताए। हर जोड़े की तरह हमने भी अपने उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है। मुझे लगता है कि अभी सभी के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि हमने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है। मैं 2017 में शारीरिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उस समय उसने मेरी बहुत मदद की थी। इसका शब्दों में धन्यवाद कम पड़ जाएगा। रिक ने आगे लिखा- उन्होंने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। हम वर्तमान समय में विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं और मेरे और उनके शेड्यूल के साथ यह काम करना मुश्किल हो जाता है। मैं उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पता है कि वह मेरे प्रोजेक्ट का समर्थन करती हैं।
75 वर्षीय रिक फ्लेयर की 5वीं शादी थी
75 वर्षीय फ्लेयर ने सितंबर 2018 में बार्लो से शादी की थी। उन्होंने घोषणा की कि दोनों जनवरी 2022 में कुछ समय के लिए अलग हो गए थे, लेकिन अंततः फिर से साथ आ गए। बार्लो फ्लेयर की पांचवीं पत्नी थीं। इससे पहले लेस्ली गुडमैन, एलिजाबेथ हैरेल, टिफनी वैनडेमार्क और जैकलीन बीम्स से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं- दो गुडमैन से और दो हैरेल से।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर