सड़क हादसा : बाइक चला रहे युवक की मौके पर हुई मौत
हिर्री क्षेत्र के अमसेना चौक पर ट्रेलर के ड्राइवर ने बिना सिग्नल दिए अचानक वाहन मोड़ दिया। इसके कारण पीछे से आ रही बाइक का चालक हड़बड़ा गया। अनियंत्रित बाइक सीधे ट्रेलर ने नीचे चली गई। बाइक के पीछे बैठा बुजुर्ग दूर जाकर गिरा। वहीं, उनका बेटा ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।
सकर्रा में रहने वाले घनाराम साहू किसान थे। सोमवार की रात करीब नौ बजे वे अपने बेटे परसराम के साथ बाइक पर अमसेना चौक की ओर गए थे। चौक के पास ही छतौना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बिना सिग्नल दिए ही वाहन को मोड़ दिया। इससे सामने से आ रहा परसराम हड़बड़ा गया। अनियंत्रित बाइक ट्रेलर के नीचे घुस गई। इस दौरान बाइक के पीछे बेटे घनाराम दूर जाकर गिरे। बाइक चला रहा परसराम ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में युवक की मौके की पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना हिर्री पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने घायल घनाराम का उपचार कराया। साथ ही शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। मंगलवार को शव का पीएम कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर