पुर्तगाल का 7 यूरो के कॉइन में रोनाल्डो, फुटबॉल का अनोखा सम्मान
किसी देश की करेंसी में आपने राजनेता या फिर शाही परिवारों के प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों की फोटोज लगी होती हैं. लेकिन, पुर्तगाल में कुछ ऐसा हुआ है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. पुर्तगाल की करेंसी में 7 यूरो के कॉइन में दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर को अंकित किया गया है. इस 7 यूरो के कॉइन को चुनने के पीछे भी खास वजह है. असल में, रोनाल्डो की जर्सी नंबर-7 है.
सिक्कों पर रोनाल्डो का नाम
जहां ज्यादातर देशों ने अपनी मुद्रा पर शाही परिवारों के प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों की फोटोज लगाई जाती रही हैं, वहीं पुर्तगाल के 7 यूरो के सिक्के पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फोटो लगाई जा रही है. 7 यूरो का सिक्का उनके सर्वकालिक प्रमुख गोलस्कोरर के जर्सी नंबर से प्रेरित है और एक सिक्का विशेषज्ञ के अनुसार यह 'प्रमुख धन निर्माता' बनने के लिए नियत है.
रोनाल्डो ने बनाया अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
पुर्तगाल के साथ यूरो चैंपियनशिप और UEFA नेशंस लीग जीत चुके रोनाल्डो अपने देश के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं. पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक 214 मैचों में 132 गोल किए हैं और वह पुरुष फुटबॉल में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. रोनाल्डो के क्लब करियर में 769 गोल हैं, वहीं पुर्तगाल के लिए उन्होंने 131 गोल दागे हैं. इस खिलाड़ी ने 5 गोल स्पोर्टिंग सीपी के लिए किए थे. मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी ने 145 गोल दागे थे. इसके अलावा रियल मैड्रिड क्लब के लिए रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा 450 गोल किए थे.
मुश्किल में सफर: काशी से बंगलूरू और नवी मुंबई की उड़ानें फुल
लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने इस अभिनेता के साथ काटा केक; दिखी फिल्म की पूरी टीम
तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर खड्ड में गिरी कार, तीन की मौत
कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- 'हमारे नियम...'
‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ
प्रेम विवाह से नाराज ससुर और साले ने दामाद की चाकू मारकर हत्या