कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा में 4.8 करोड़ कैश हुए जब्त
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा की एफएसटी (फ्लाइंग सर्विलांस टीम) ने 4.8 करोड़ रुपये नकदी जब्त किए है। चिक्कबल्लापुरा निर्वाचन क्षेत्र की एसएसटी टीम ने भाजपा उम्मीदवार के. सुधाकर के खिलाफ 25 अप्रैल को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।एफआईआर क्रमांक 0355/2024 में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ आरपी एक्ट के सेक्शन 123 और आईपीसी के सेक्शन 171 (B,C,E,F) के तहत रिश्वतखोरी और चुनाव पर अनुचित प्रभाव डालने का केस दर्ज किया गया है।आज देश में दूसरे चरण के तहत 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, कर्नाटक में भी बेंगलुरु समेत कुछ सीटों पर वोटिंग जारी है।
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद
‘सिर तन से जुदा’ की धमकी मिलने का दावा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग
सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर