सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर पर तैनात एक गार्ड ने खुदखुशी कर ली। गार्ड की पहचान प्रकाश कापड़े के रुप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में तैनात प्रकाश गोविंद कापड़े (39) ने तड़के सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। कापड़े पिछले सप्ताह परिवार के साथ अपने गृहनगर जामनेर गए थे। यह घटना रात 1.30 बजे हुई। प्रकाश अपने घर जामनेर छुट्टी पर गए थे। वह अपने पीछे बूढ़े मां-बाप, पत्नी और बच्चों को छोड़ गए। उन्होंने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। अधिकारी ने बताया कि कापड़े को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रकाश पिछले 6 महीने से सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे थे। चार दिन पहले छुट्टी होने के कारण वह मतदान के लिए जलगांव जिले के अपने पैतृक गांव जामनेर आये थे। फिलहाल उनकी मौते के पीछे के कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते