सलमान खान ने की फिल्म 'लापता लेडीज' की तारीफ
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के प्रोडक्शन हाऊस की फिल्म 'लापता लेडीज' इन दिनों खूब तारीफें बटोर रही है. आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव डायरेक्टेड फिल्म 'लापता लेडीज' को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस से तारीफें मिल ही रही थीं. लेकिन अब सेलेब्स ने भी 'लापता लेडीज' के बारे में बात करना शुरू कर दिया है. जी हां...हाल ही में सलमान खान ने किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' अपने पिता सलीम खान के साथ देखी है. और फिल्म देखने के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर किरण राव की तारीफों में पुल बांध दिए हैं.
सलमान खान ने किरण राव की तारीफों में बांधे पुल!
सुपरस्टार सलमान खान ने 'लापता लेडीज' देखने के बाद अपना रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिया है. सलमान खान ने लिखा- 'अभी अभी लापता लेडीज देखी. वाह वाह किरण...मैंने इसे पूरी तरह से एन्जॉय किया. साथ ही मेरे पिता ने भी एन्जॉय किया. बधाई हो तुम्हारे बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने के लिए. शानदार काम. कब काम करोगी मेरे साथ?' सलमान खान का यह रिव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
तारीफें मिलीं पर कलेक्शन नहीं!
6 मार्च को सिनेमाघरों में आई आमिर खान के प्रोडक्शन हाऊस की फिल्म 'लापता लेडीज' अपना बजट बॉक्स ऑफिस पर निकालने में नाकामयाब रही है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस से तारीफें मिल रही हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि भले फिल्म बॉक्स ऑफिस के आंकड़े नहीं दे पाई है, लेकिन 'लापता लेडीज' अपना मैसेज कॉमेडी के रास्ते पहुंचाने में सक्सेस फुल रही हैं. बता दें, 'लापता लेडीज' में प्रतीभा रान्ता, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम समेत कई एक्टर्स अहम रोल में नजर आए थे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित