उतार-चढ़ाव के साथ पहली बार 79000 के पार सेंसेक्स
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिख रहा है। इस दौरान शुरुआती कमजोरी से निपटने के बाद बाजार नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि ऊपरी स्तरों में बाजार में फिर बिकवाली आ गई। गुरुवार को पहली बार सेंसेक्स 79000 के पार पहुंचने में सफल रहा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 24000 के करीब पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स अपने नए उच्चतम स्तर 79033.91 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी भी अपने सर्वोच्च स्तर 23,974.70 तक जाने में सफल रहा।इससे पहले हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक टूट गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 23850 से फिसल गया। इस दौरान टेक सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। वहीं इंडिया सीमेंट के शेयर 11% तक चढ़ गए।सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 69.58 (0.08%) अंकों की गिरावट के साथ 78,653.62 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 48.40 (0.20%) अंक फिसल कर 23,846.75 पर पहुंच गया।
अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बढ़ी चर्चा
MP में नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का झांसा देकर 30 लाख ठगे
Berasia में 2 साल से खुदी सड़कें, देरी पर भड़का गुस्सा
Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में बड़ा घोटाला
किसान का 84 क्विंटल बकाया धान खरीदने के निर्देश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती, फायर स्टेशनों की कमी पर चिंता
Mauganj में संबल योजना में ‘मौत का मुनाफा’, गरीबों के हक पर डाका