कल से विद्यार्थियों को अभ्यास कार्य के लिए दिए जाएंगे पेपर
भोपाल । प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को सोमवार सेअभ्यास कार्य के लिए पेपर दिए जाएंगे। इस बार वार्षिक व बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिस पेपर से अभ्यास कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए स्कूल के प्राचार्यों के लागइन में प्रैक्टिस पेपर माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की अंक योजना के आधार पर भेज दिया गया है। प्रैक्टिस पेपर के आधार पर डाउट्स क्लियर किए जाएंगे। माशिमं की नवीन अंक योजना के आधार पर स्कूलों में आनलाइन दो-दो सेट के प्रश्र-पत्र भेज दिया गया है। यह प्रश्रपत्र विमर्श पोर्टल पर प्राचार्यों की लाग इन पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्राचार्य डाउनलोड कर फोटो कापी करवाकर विद्यार्थियों को देंगे। प्रश्नपत्रों के माध्यम से अभ्यास आठ से 13 जनवरी के बीच होंगे।विद्यार्थी इन पेपरों को घर ले जाकर भी हल कर सकते हैं। नौवीं से 12वीं की कक्षाओं के सी, डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा के पूर्व अभ्यास कराया जाएगा। आठ से 13 जनवरी के बीच स्कूलों में प्रतिदिन विषय शिक्षक द्वारा प्रश्न पत्र हल करने में हुए शंका समाधान का निराकरण किया जाएगा। विद्यार्थी संबंधित पेपर को हल करने के लिए अपने घर भी ले जा सकते हैं। एक दिन पहले दिए गए पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अगले दिन विषय शिक्षक करेंगे।इसी दिन विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। नौवीं व दसवीं कक्षा में हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अलावा छह विषयों के पेपर भेजे जाएंगे। वहीं 11वीं-12वीं में हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, जीव विज्ञान, पालिटिकल साइंस, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, अकाउंट्स, बिजनेस स्टडीज के पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे।
चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
एयरस्ट्राइक में अली लारीजानी को निशाना बनाने का दावा
छत्तीसगढ़ में अजीब चोरी, सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
जहां ढेर हुआ कुख्यात नक्सली बासवराजू, वहीं जवानों ने बनाया कैंप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा