हिमाचल कांग्रेस और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
शिमला। लोकसभा चुनाव के पहले से ही कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियां ज्वाइन कर रहे हैं। वहीं हिमाचल कांग्रेस को एक ओर झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आई हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा। पत्र में उन्होंने लिखा कि वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किल उस दौरान और बढ़ गई थी जब हिमाचल के राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के हित में मतदान किया। इसी बीच कुछ ही समय में उन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। जिसके बाद से कांग्रेस सरकार में अस्थिरता बढ़ती गई।
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी