प्रतिभा को देखकर राज्य स्तरीय उल्लास मेला में किया सम्मानित
महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर महासमुंद की दिव्यांग शांति बाई ठाकुर की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पैरों से लिखकर मुख्यमंत्री को दिखाया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गत दिवस रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेला कार्यशाला में महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के दैहानीभाठा निवासी आदिवासी समुदाय की श्रीमती शांतिबाई ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोगों के बीच सम्मान पाकर उत्साहित श्रीमती शांतिबाई ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के, प्रति आभार व्यक्त किया है। श्रीमती ठाकुर ने उल्लास मेले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होने मंच पर अपने पैर से लिखा जिसके फलस्वरूप श्रीमती शांतिबाई ठाकुर को यह सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हुआ। सीएम साय ने राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। इन साक्षरता केन्द्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन द्वारा एक लाख स्वयंसेवी शिक्षक चयनित किए गए हैं। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक रेखराज शर्मा भी मौजूद थे।
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं