किशोर की चाकू गोदकर हत्या
सहारनपुर । जिले की देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना देहात कोतवाली के बेहट रोड स्थित दानिश कॉलोनी में शुक्रवार शाम अदनान (17) का चार-पांच युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इस बीच आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया गया।
एसपी मांगलिक ने बताया कि अदनान समेत सभी युवक वहां से चले गए। इसके बाद शुक्रवार रात इफ्तार के बाद घर के बाहर खडे़ उन्हीं युवकों से एक बार फिर से अदनान की कहासुनी हो गई और बात ज्यादा बढ़ जाने पर इन युवकों ने अदनान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार परिजन उसे घायल अवस्था मे रात्रि में ही चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मांगलिक ने बताया कि किशोर की मां सायरा की तहरीर पर मोहल्ले के ही चांद, अमीर, इरशाद, अनस और जमील के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द