दरिंदे ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
नोएडा। तीन साल की मासूम से रेप करने वाला दुष्कर्मी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। आरोपी ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी । इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिससे आरोपी घायल हो गया। जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस आरोपी पर तीन साल की बच्ची से रेप का आरोप है। उसने बच्ची को खेतों में ले जाकर उसके साथ रेप किया था। इसके बाद बच्ची लहूलुहान हालत में लोगों को मिली थी। लोगों की सूचना के बाद बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर देने के साथ ही बच्ची को अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस बच्ची के साथ रेप के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्रेटर नोएडा में 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस आरोपी ने खेतों में 3 साल की बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया था।जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके की है। यहां पुलिस की रेप के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में जा लगी। इससे आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को अस्पताल ले गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि गलती हो गई, अब ऐसी गलती नहीं होगी।
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट