कंपनी ने कर्मचारियों को दिए शानदार बोनस, 140 लोगों में बांटे 14 करोड़ रुपये
नई दिल्ली: तमिलनाडु के एक स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने 140 कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बोनस दिया है। ऐसे में इस कंपनी के कर्मचारियों की 8 महीने पहले ही दिवाली हो गई है। कंपनी ने फाउंडर ने अपने कर्मचारियों से इस बोनस को देने का वादा किया था। अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर कर्मचारियों की जेब भर दी है। उन्होंने कर्मचारियों को बोनस के रूप में 16.20 लाख डॉलर (करीब 14.22 करोड़ रुपये) दिए हैं।
इस कंपनी का नाम कोवई है। यह एआई स्टार्टअप है। इस कंपनी की स्थापना साल 2011 में सरवण कुमार ने की थी। वह इस कंपनी के सीईओ भी हैं। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा है जिन्होंने 31 दिसंबर 2022 तक कंपनी में कम से कम तीन साल पूरे किए हैं। इन कर्मचारियों को सालाना सैलरी की आधी रकम बोनस के रूप में मिलेगी। पहले चरण में 80 से अधिक कर्मचारियों को उनकी जनवरी की सैलरी के साथ बोनस मिला है। बाकी कर्मचारियों को अगली सैलरी में बोनस मिल सकता है।
क्यों मिला इतना बोनस?
सरवण कुमार ने खुद बताया है कि उन्होंने बोनस के रूप में इतनी रकम क्यों दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रॉफिट में कर्मचारियों का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि कंपनी की सक्सेस और प्रॉफिट में योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।' उन्होंने कर्मचारियों को कैश के रूप में बोनस देने का फैसला लिया ताकि वे इसका इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार कर सकें।
क्या करती है कंपनी?
कोवई एक आईटी कंपनी है। इसकी चेन्नई और यूके में भी ऑफिस हैं। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 260 है। यह कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सास समाधान प्रदान करती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में बीबीसी, बोइंग और शेल जैसी बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है।
कोवई पूरी तरह से बूटस्ट्रैप्ड कंपनी है। कंपनी ने साल 2023 में 16 मिलियन डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपये) का रेवेन्यू हासिल किया था। हाल ही में इसने बेंगलुरु स्थित कंपनी का अधिग्रहण किया है। सरवण कुमार की योजना साल 2030 तक कंपनी का रेवेन्यू 100 मिलियन डॉलर तक पहुंचाने की है।
MP में निगम-मंडलों में नियुक्ति टालकर सरकार ने बचाए 25 करोड़ रुपये
टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी
रुद्राक्ष महोत्सव से पहले सीहोर को बड़ी सौगात, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज मंजूर
CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
Pariksha Pe Charcha: क्या AI से लोगों को डरना चाहिए? स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल, जानिए PM मोदी ने क्या जवाब दिया
श्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां