माघ मेले में होंगे 5 शाही स्नान
फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद में गंगा तट पांचाल घाट पर मेला शुरू हो गया है। पूजन के बाद मेले का उद्घाटन किया गया। यहां गंगा किनारे तंबुओं का शहर बस गया है। ये मेला एक महीने तक चलेगा। इसमें 5 शाही स्नान होते हैं। फर्रुखाबाद में गंगा तट पर स्थित पांचाल घाट पर एक महीने तक चलने वाले मेला रामनगरिया का उद्घाटन विधि विधान के साथ किया गया। प्रयागराज व हरिद्वार के बाद फर्रुखाबाद में गंगा तट पर एक महीने तक माघ मेला चलता है। इसे मिनी कुंभ भी कहा जाता है। इस मेले में प्रदेश के अलग अलग जिलों से आकर लोग कल्पवास करते हैं। यहां गंगा किनारे तंबुओं का शहर बसाया जाता है। मेले में रहने वाले कल्पवासियों के लिए जिला प्रशासन सभी सुविधाएं मुहैया कराता है। एक माह तक लोग कल्पवास कर गंगा स्नान करते हैं।
मेले के सांस्कृतिक पांडाल में हवन पूजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी सहित साधु संतों ने आहुति डालकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद 51 हजार दीपों से दीपोत्सव किया गया। मेले में गंगा आरती भी की गई। माघ मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लाखों लोग गंगा स्नान करने आते हैं। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में पांच शाही स्नान होते हैं। सुरक्षा के लिए मेले में जल पुलिस से लेकर वॉच टॉवर और थाने तैयार किए गए हैं। पुलिस लगातार जायजा लेती रहती है। मेले में सीसीटीवी लगाए गए हैं जिससे हर पल मेले पर निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज माघ मेले का उद्घाटन पूरे विधि विधान के साथ किया गया है इसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर साधु संतों की उपस्थित रहे। एक माह तक यह मेला चलेगा जिसमें सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। पुलिस व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए गए हैं। साधु संतु एवं कल्पवासियों के लिए सर्दी में अलाव की भी व्यवस्था की गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित