31 जनवरी तक नहीं मिलेगा शीतलहर से छुटकारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि बुधवार और शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को भी कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, आईएमडी ने जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीत लहर की संभावना नहीं है।मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के मुताबिक, अगले छह दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को और उत्तराखंड में भी बुधवार को भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त