ये बैंक दे रहे हैं FD में 8% से ज्यादा ब्याज
नई दिल्ली। ये सच है कि म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच पॉपुलर हो रहा है। लेकिन आज भी लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में ज्यादा भरोसा जताते हैं। आज हम ऐसे बैंकों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें 8% से भी ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
अगर आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। नीचे हमने जो लिस्ट शामिल की है, उनमें से ज्यादातर Small Micro finance Bank हैं। आमतौर पर लोग स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम सुनकर निवेश करने से कतराते हैं। आपको बता दें इनमें आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार एफडी पर निवेशकों को अधिकतम 5 लाख तक इंश्योरेंस मिलती है।
यहां मिल रहा है 8% से ज्यादा ब्याज
ऊपर दी गई लिस्ट में Jana Small Finance Bank सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये ब्याज 5 साल की एफडी पर दिया जा रहा है। इसके बाद Unity Small Finance Bank और Suryoday Small Finance Bank 5 साल की एफडी में 8 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
इसके अलावा Slice Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank 5 साल की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
SCSS का भी कर सकते हैं चुनाव
अगर आप निवेश पर 8% से ज्यादा ब्याज चाहते हैं, तो अपने माता-पिता या दादा-दादी के नाम पर एफडी शुरू कर सकते हैं। 60 साल या इससे ज्यादा के उम्र के व्यक्ति को सामान्य ब्याज दर से 0.50 फीसदी ब्याज ज्यादा दिया जाता है।
इसी तरह मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
Punjab Municipal Elections 2026 का ऐलान, 26 मई को होगा मतदान
थाईलैंड के पूर्व PM थाकसिन शिनवात्रा जेल से रिहा, समर्थकों में खुशी
‘मेरे साथ जुड़े’ बयान पर रेवंत रेड्डी का जवाब, सियासत हुई गरम
शुभेंदु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अग्निमित्रा को मिला अहम मंत्रालय
Manoj Jha का प्रधानमंत्री Narendra Modi पर बड़ा हमला
एक फॉर्म में मिलेंगी सभी सुविधाएं, एमपी सरकार का बड़ा सुधार
रीवा में सनसनी: पुलिस लाइन में आरक्षक पर साथी पुलिसकर्मी का हमला