गहनों की चोरी कर प्रयागराज भागे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर। आज के समय में सोशल मीडिया पर तमाम चोरी के ऐसे वीडिया सामने आते रहते हैं, जिसमें बताया जाता है कि चोरी से पहले चोर ने पूजा की या फिर चोरी के बाद चोर ने चढ़ावा चढ़ाया। कुछ इसी तरह मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भी हुआ है, जहां एक चोर काफी धार्मिक निकला और चोरी के बाद कुंभ नहाने चला गया था।
चोरी के बाद पाप धोने कुंभ चला गया चोर
दरअसल, द्वारकापुरी पुलिस ने सुने घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में गंगा में डूबकूी लगाने चला गया था।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकालकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और चोरी की गई 3 लाख 95 हजार रुपये के अभूषण चोरों से बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सूर्यदेव नगर, आस्था पैलेस और न्यू द्वारकापुरी में चोरी की घटना घटी थी।
पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को ढूंढने में लगी थी। इस दौरान जब पुलिस ने अजय नाम के एक चोर की शिनाख्त कर उसके घर पर दबिश दी तो परिवार वालों ने बताया वो प्रयागराज गया है।
कुंभ से लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोर अजय गुरुवार को वापस इंदौर लौटा और इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय शुक्ला जो डागर नगर में रहता है, उसने बताया कि वो बाणगंगा के संतोष के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता है।
आरोपी अजय ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए आभूषण बेच दिए थे। संतोष नशा करता है। युवतियों से उसकी दोस्ती है और उन पर वो पैसे खर्च करता है। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डॉक्टर से घर से लाखों के गहने चोरी, नौकरों से पूछताछ जोरी
तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर के घर से सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस घर के नौकरों से पूछताछ में जुटी है। कुछ नौकर काम छोड़कर जा चुके हैं। अहिल्या माता कॉलोनी निवासी डॉ. विजय शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डॉक्टर शाह ने पुलिस को बताया कि, पिछले साल दो सितंबर को लॉकर में उन्होंने सोने के गहने रखे थे। गुरुवार को लॉकर खोलने पर गहने कम निकले। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और नौकरों से पूछताछ कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम