चोरों ने अधिकारी के सूने मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ
राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सड्डू इलाके में एक अधिकारी के घर से लाखों रुपए के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी ?घरवालों को तब पता चली जब शुक्रवार सुबह घर लौटे। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर बंद कर बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, चोरी की यह घटना सड्डू के सेक्टर-आठ में स्थित मकान नंबर एमआइजी डीडी 8ए में हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। परिवार किसी काम के सिलसिले में घर बंद कर बाहर गया हुआ था।
चोरों ने अधिकारी के सूने मकान को बनाया निशाना
इसी दौरान चोरों ने अधिकारी के सूने मकान को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार नगदी समेत लाखों की चोरी कर फरार हो गए। परिवार के लोग जब शुक्रवार सुबह घर वापस लौटे तो चोरी की घटना की जानकारी मिली।
पीड़ित के अनुसार सुबह घर लौटने पर देखा कि घर में एक कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और कैश 30 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। साइबर सेल, डॉग स्क्वायड समेत विधानसभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
महाराजा यशवंतराव अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर
Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी