अयोध्या बायपास पर थिंक गैस पाइपलाइन फटी, रिसाव से मची अफरा-तफरी
भोपाल। अयोध्या बायपास क्षेत्र में 10 लेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के चलते की जा रही खुदाई के दौरान सोमवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इलाके के एप्पल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के समीप थिंक गैस की पाइपलाइन खुदाई में फूट गई। उसके बाद उसमें से गैस का रिसाव होने लगा। जब लोगों को आंखों में जलन और बेचैनी होने लगी तो मौके पर अफरा तफरी मच गई।
सुरक्षा गार्ड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम एफआरवी के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैफिक परिवर्तित करवाया। इसके बाद चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवा कर गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। घटनास्थल मौजूद लोगों ने राज एक्सप्रेस डिजिटल को बताया कि अस्पताल के सामने पाइप लाइन में लीकेज होने से गैस का रिसाव हो रहा था। जैसे ही अस्पताल के गार्ड ने देखा वह तुरंत फायर एक्सटिंगुइशर लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि जहां पर लीकेज हुआ था। उसके ठीक सामने बच्चों का हॉस्पिटल भी है, जिसमें कई बच्चे एसएनसीयू और एनआइसीयू में भर्ती हैं।अगर थोड़ी भी चूक होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार
स्थानीय रहवासी अभिषेक नामदेव ने बताया की खुदाई में पहले सीवेज की लाइन में टूट-फूट हुई थी। उसको सुधारने के दौरान ही थिंक गैस पाइपलाइन टूट गई और गैस का रिसाव होने लगा, सूचना देने के बाद भी समय पर पुलिस को छोड़कर अन्य जिम्मेदार नहीं पहुंचे। अस्पताल के गार्ड आरिफ खान ने बताया कि जब गैस का रिसाव शुरू होने लगा तो मौके पर भगदड़ मच गई। हमने फायर एक्सटिंगुइशर सिलेंडर लाकर उससे स्प्रे किया, जिसके बाद गैस का रिसाव कम हुआ। इस दौरान दो सिलेंडर खाली हो गए।
करवाया जा रहा सुधार कार्य
टीआई महेश लिलहरे ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है, सुधार कार्य करवाया जा रहा है। मौके पर मौजूद निर्माण कर्मचारियों को भी सावधानी के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया हैं।
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
एमपी को आज मिलेगा नया मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल लेंगे पदभार
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा
मुख्य सचिव पद पर IAS अशोक बर्णवाल की नियुक्ति, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई