कपिल शर्मा शो की इस हॉट एक्ट्रेस की KKK14 में होगी एंट्री
रोहित शेट्टी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। जल्द शो के नए सीजन 14 का आगाज होने वाला है। ऐसे में केकेके 14 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर जोर-शोर से चर्चा हो रही है। अब तक कुछ सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में अब दो और पॉपुलर स्टार्स का नाम शामिल हो गया है।खतरों के खिलाड़ी 14 में बिग बॉस के कुछ बड़े नाम शामिल होने वाला है। इसके अलावा कपिल शर्मा शो का हिस्सा रह चुकी एक हॉट एक्ट्रेस को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़ने वाला नया नाम कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ का है।सुमोना चक्रवर्ती कंटेस्टेंट्स के लिस्ट में शामिल होने वाला नया नाम है। एक्ट्रेस टीवी पर एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। सुमोना चक्रवर्ती डेली सोप बड़े अच्छे लगते हैं के पहले सीजन में नजर आई थीं। इसके बाद वो द कपिल शर्मा शो में कपिल को पत्नी के किरदार में नजर आईं। जहां उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली।सुमोना चक्रवर्ती बीते साल जुलाई से टीवी से गायब हैं। ऐसे में अब वो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी। उनके अलावा टीवी अदिति शर्मा का नाम भी सामने आया है। एक्ट्रेस ये जादू है जिन का और रब से दुआ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमोना के साथ अदिति भी खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर