जय श्रीराम बोलने पर तीन को पीटा
बेंगलुरु। रामनवमी के दिन बेंगलुरु में जय श्रीराम बोलने पर तीन युवकों को पीटने की घटना सामने आई है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति जय श्रीराम नो, ओनली अल्लाह हु अकबर कहता सुनाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पवन कुमार,राहुल और बिनायक निवासी संजीवनीनगर कार से एमएस पल्या इलाके की ओर जा रहे थे। वे जय श्रीराम बोल रहे थे। उनके पास भगवा ध्वज भी था। तभी चिक्काबेट्टाहल्लू इलाके के पास दो बाइक सवार पीछे से आकर कार को रोकते हैं। इन दोनों की पहचान फरमान और समीर के रूप में हुई है।
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही, गिरकर 10 मीटर तक घिसटी बच्ची की मौत
भोपाल नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप