जैसीनगर में दर्दनाक हादसा, स्कूल वैन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की जान गई
सागर: जैसीनगर थाना क्षेत्र के सरखड़ी-वांसा मार्ग पर स्थित ताजपुर तिराहा के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक स्कूल वैन और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में वैन में सवार एक स्कूली बच्चा भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आमने-सामने की भिड़ंत इतनी भीषण कि युवकों ने मौके पर तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन सरखड़ी से बांसा की ओर जा रही थी, तभी ताजपुर तिराहा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घायल बच्चे और दोनों युवकों को एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की हुई पहचान, वैन छोड़कर भागा चालक
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान बांसा निवासी 42 वर्षीय गुड्डू यादव (पिता दशरथ यादव) और सिंघार चौरी निवासी 27 वर्षीय रामबाबू कुर्मी (पिता प्यारेलाल कुर्मी) के रूप में हुई है। वैन में सवार घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी वैन चालक पकड़े जाने के डर से अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही जैसीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ-साथ हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद