सरायअकिल में तीन तलाक का मामला, शौहर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
कौशांबी। दहेज के लिए एक शौहर ने अपनी बीवी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहा। इस मामले में भुक्तभोगी महिला ने सरायअकिल थाने में अपने शौहर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
तलाक कहकर शौहर ने घर से निकाल दिया
सरायअकिल क्षेत्र के बहुगरा गांव में तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज के लिए पति ने महिला को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। स्वजन ने भी पति का साथ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहुगरा गांव निवासी शाबका खातून पत्नी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। एक वर्ष पूर्व पति की मांग पर उसकी बड़ी बहन ने ढाई लाख रुपये बैंक खाते में भेजे थे, बावजूद इसके प्रताड़ना जारी रही।
बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पति गुलाम मोहम्मद ने गाली-गलौज कर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इसी दौरान पति ने छोटे भाई असलम, ननद गुल्फ्सा बानो और सास जमीला बेगम के सामने तलाक-तलाक-तलाक कहकर संबंध तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे