सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर कर दिए गये। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत गोमागल गांव के पास जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक टीम शुक्रवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि माओवादियों की नेलनार क्षेत्र समिति के सचिव अरब उर्फ कमलेश, स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के कमांडर सोमडू और क्षेत्र में अन्य माओवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि गोलीबारी के बाद मौके से दो नक्सलियों के शव, एक प्वाइंट 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और आस-पास के इलाकों में तलाशी जारी है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य के सुकमा जिले में मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के दो जवानों सहित तीन जवान शहीद हो गए थे और मुठभेड़ में 15 अन्य घायल हो गए थे।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी