ताजमहल स्थित मकबरे के ऊपर 2 युवकों ने गंगाजल जल चढ़ाया
आगरा । आगरा के ताजमहल में घुसकर दो युवकों ने मुख्य मकबरे पर ऊपर से जल चढ़ा कर दीवार पर ओम का स्टीकर चिपका दिया। युवकों ने दावा किया कि वे बोतल में गंगाजल लाए थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है जिसमें वे कहते हैं कि अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं। हर-हर महादेव। सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को आगरा पुलिस के हवाले कर दिया। ये अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और वीनेश कुंतल हैं। मथुरा के रहने वाले हैं। हिंदू महासभा का दावा है कि ये ताजमहल नहीं, तेजोमहालय शिव मंदिर है। डीसीपी आगरा सिटी सूरज राय ने बताया कि 2 युवक ताजमहल के अंदर गए। उन्होंने बोतल से परिसर में जल गिराया। सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। सीआईएसएफ की लिखित तहरीर पर दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मथुरा की अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष छाया ने बताया कि 31 जुलाई को मैं श्याम और वीनेश कुंतल के साथ कासंगज जिले के सोरो से कांवड़ में गंगाजल लेकर चली थी। 2 अगस्त की रात मथुरा पहुंची। क्योंकि पहले ही हमने ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने का ऐलान कर दिया था। इसलिए रात 12 बजे मुझे प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया, लेकिन मैं पुलिस को चकमा देखकर निकल गई। सुबह 7 बजे ताजमहल पहुंची। यहां पर श्याम और वीनेश ने कांवड़ का गंगाजल ताजमहल में चढ़ा दिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि